लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन योजना सेक्टर-6 स्थित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के प्रदेश कार्यालय में रविवार को लखनऊ जिला इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में परिषद की गतिविधियों को तेज करने, नए सदस्यों के जोड़ने और जिला स्तर पर संरचना को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता एक मजबूत स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए परिषद लगातार प्रयासरत है। आगामी महीनों में जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई।
संगठन विस्तार के क्रम में दुर्गेश सिंह ‘दीपु’ को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह, जिला संरक्षक मुकेश द्विवेदी, जिला महासचिव राजू मोहन पांडे, जिला आईटी सेल आशीष पाल, भारत भूषण,गौरव शुक्ला, दिव्यांशु त्रिपाठी, शिवा मिश्रा,अवनीश पांडे, पुष्प राज सिंह, रोहित दीक्षित, विनीत मिश्रा, रिंकू शर्मा, हिमांशु रावत, सहित लखनऊ जनपद के अनेक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सरोजनी नगर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट