नीरज सिंह का मस्तीपुर में जोरदार स्वागत, भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया

लखनऊ। मंगलवार को निगोहा क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा नेता नीरज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी ने किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टूर्नामेंट कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। गांवों में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और पार्टी का लक्ष्य विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सुधांशु सिंह, मनोज द्विवेदी, गिरजा शंकर मिश्रा, सचिन मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, कुलदीप शुक्ला, सूर्य कुमार द्विवेदी, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पहले मोहनलालगंज कस्बे में भी भाजपा नेता नीरज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडेय सत्यम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय, नवीन मिश्रा, दीपु सिंह और मुकेश द्विवेदी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।