मोहनलालगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान अज्ञात—पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ।  मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि साइन विहार कॉलोनी, बीसीसी हाइट्स कट के सामने नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ से गले में फंदा लगाकर लटका हुआ है। सूचना पर मोहनलालगंज थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर लगभग 35–40 वर्ष का एक अज्ञात पुरुष गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। तलाशी लेने पर मृतक के पास से कोई आईडी, मोबाइल या पहचान संबंधी वस्तु नहीं पाई गई। हालांकि उसके दाहिने हाथ पर ‘केशव राम श्री लालधर गिरी पिता जी’ नाम गुदा हुआ मिला है, जिसकी मदद से पहचान की संभावना है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों, स्थानीय लोगों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा। 

 

One thought on “मोहनलालगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान अज्ञात—पुलिस जांच में जुटी

Comments are closed.