लखनऊ। निगोहा क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में आयोजित 72 घंटे का साधना शिविर श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर गुरु मंत्र का जाप, ध्यान और साधना के माध्यम से आध्यात्मिक अभ्यास किया।
शिविर के समापन अवसर पर साधकों और श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चरणों में नमन कर उनकी कृपा के प्रति आभार व्यक्त किया। साधकों का कहना था कि तीन दिनों तक चली साधना से उन्हें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई, जिससे उनके जीवन में संतुलन और एकाग्रता बढ़ी है।
आयोजकों नागेश्वर द्विवेदी, मनोज और जगदीश ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि साधना शिविरों के माध्यम से लोग आत्मिक उन्नति के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं।
शिविर के सफल आयोजन पर साधकों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।