
लखनऊ। उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सरोजिनी नगर स्थित वृद्ध आश्रम में मंगलवार को सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी वृद्धजनों को कपड़े, फल और मिठाइयाँ वितरित की गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया।
यह भी पढ़े ….बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में “बृहद योग ज्ञान” पुस्तक का हुआ विमोचन
कार्यक्रम में उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, संगठन मंत्री दिग्विजय सक्सेना, पिंटू कश्यप, शिव शंकर गुप्ता सहित ट्रायंगल न्यूज़ के संस्थापक राजेश सक्सेना और उनकी टीम मौजूद रही।सभी व्यापारियों ने वृद्धजन सेवा को समाज का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम से जुड़ी दो और तस्वीरें देखिए. ..
