लखनऊ की नेहा तिवारी को जीवाजी विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी

लखनऊ। राजधानी के तकरोही क्षेत्र निवासी नेहा तिवारी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि मिली है। नेहा तिवारी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हैं। उन्होंने स्नातक छात्रों की शैक्षणिक शिथिलता, शैक्षणिक लचीलापन और उपलब्धि प्रेरणा विषय पर शोध कार्य पूरा किया है।

नेहा तिवारी, राजकुमार तिवारी की पुत्री हैं। उनका शोध कार्य आजीवन शिक्षा प्रसार एवं समाजकार्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक बापट के विशेष सहयोग और वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. सुधा देवी भदोरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई।