लखनऊ। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती के अवसर पर मानव आदर्श सेवा समिति द्वारा वृंदावन योजना सेक्टर-6 सी में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेताजी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मानव आदर्श सेवा समिति के सचिव पल्लव कुमार घोष ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया और उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी में शामिल अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके साथ ही संस्था की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को तहरी का प्रसाद वितरित किया गया।