लखनऊ। पिता की स्मृति को सेवा और सद्भाव में बदलते हुए स्वर्गीय अवध किशोर शर्मा की वार्षिक पुण्यतिथि पर उनके बेटे अतुल शर्मा व परिवार ने भंडारे का आयोजन कर समाज को एकजुटता का संदेश दिया। हजरतगंज क्षेत्र स्थित न्यू डेयरी रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।
दोपहर 12 बजे से शुरू हुए भंडारे में लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।

इस अवसर पर अतुल शर्मा ने बताया कि उनके पिता स्व. अवध किशोर शर्मा समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन करता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ सकारात्मक संदेश भी देते हैं।