लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद विनय कटियार के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे में पहुंचते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक तिवारी और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विनय कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां आम जनमानस के हित में हैं और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विनय कटियार ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने सभी से अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी आर. के. शुक्ला, सभासद हिमांशु तिवारी, शिव नारायण बाजपेयी, गोलू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।