
लखनऊ। सरोजनीनगर के गौरी स्थित हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में शनिवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में ‘आगम-2026’ के तहत नवागंतुक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन राम सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
समारोह में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों से परिचय कराया और उन्हें कॉलेज की परंपराओं, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल से रूबरू कराया।
कार्यक्रम में एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने सामूहिक मंच प्रस्तुति और परिचय सत्र में हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित ‘मिस्टर एवं मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के सवाल-जवाब के बाद तीन वर्षीय एलएलबी में सूरज कुमार गुप्ता को मिस्टर फ्रेशर और आरोही चिरवाल को मिस फ्रेशर चुना गया।
वहीं पांच वर्षीय एलएलबी वर्ग में अजय विक्रम सिंह को मिस्टर फ्रेशर और माही कश्यप को मिस फ्रेशर का खिताब मिला।

खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं और प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्रबंधन की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में इं. अनुराग, इं. तनुष्का, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार, ममता श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह, प्रतिभा पाण्डेय और नीतू रस्तोगी मौजूद रहीं।
अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ‘आगम-2026’ समारोह का समापन हुआ।