एस.बी.आर.एन. एकेडमी मस्तीपुर में बसंत पंचमी पर मूर्ति पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के मस्तीपुर गांव स्थित एस.बी.आर.एन. एकेडमी में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति पूजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी ने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र व आसपास के गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और वे शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना भी की।

विद्यालय के प्रबंधक एस.बी. सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्राम पंचायत मस्तीपुर के ग्राम प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी ने विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विद्युत लाइट लगवाने की घोषणा की।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परंपरागत रूप से आयोजित इस भंडारे में श्रद्धा, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही अभिभावकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा, जिसमें आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें….