अब फिट रहने के लिए नहीं जाना होगा दूर, मोहनलालगंज में खुला गुड फिटनेस जिम

लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के मौरावा रोड पर शुक्रवार को गुड फिटनेस जिम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देशपाल सिंह ने जिम संचालक अनुज सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। नियमित व्यायाम और फिटनेस को दिनचर्या में शामिल कर युवा नशा, तनाव और विभिन्न बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम खुलने से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का बेहतर मंच मिलेगा।

समाजसेवी देशपाल सिंह ने कहा कि गुड फिटनेस जिम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

जिम संचालक अनुज सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गुड फिटनेस जिम में अत्याधुनिक मशीनों के साथ अनुभवी प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग सुरक्षित एवं सही तरीके से फिटनेस अपना सकें।

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, अधिवक्ता सुरेश सिंह  वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, आशीष द्विवेदी,मुकेश द्विवेदी, शिवा मिश्रा हिमांशु रावत,मनोज यादव, अखिलेश शुक्ला हित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।