लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में बृहद मेडिकल कैंप का आयोजन, 73 मरीजों का हुआ पंजीकरण

लखनऊ। लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में मंगलवार को डिपार्टमेंट ऑफ ब्लड बैंक और IMRT कॉलेज, गोमतीनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक बृहद मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं समय रहते बीमारियों की जांच करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नेत्र विभाग के प्रभारी डॉ. घनश्याम, डॉ. विवेक जोशी, आर. के. सिंह, सुशील श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रयोगशाला इंचार्ज श्रीप्रकाश उपाध्याय, आर. के. पांडेय, सुनील दास सहित अनेक चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

IMRT कॉलेज की ओर से निदेशक डॉ. झा, फैकल्टी सदस्य डॉ. रोमा एवं अन्य फैकल्टी मेंबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मेडिकल कैंप के दौरान कुल 73 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।